Rinku Singh Ipl 2023:आईपीएल में 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह की असली कहानी जो बन गया आईपीएल का सबसे बड़ा सुपरस्टार
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाते हुए गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया।
कोलकाता नाइट राइडर्स को आखरी 5 गेंदों पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी लेकिन रिंकू ने इन 5 गेंदों पर छक्कों की ऐसी बारिश की जिससे गुजरात की टीम देखते रह गई। रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी क्रिकेटिंग जर्नी आसान नहीं रही है।
5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के:
9 अप्रैल दिन रविवार को आई पी एल 2023 का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला हुआ जिससे आईपीएल को देखने वाले कई सालों तक नहीं भूलेंगे। गुजरात और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले की मुख्य भूमिका रिंकू सिंह निभाते हैं। रिंकू सिंह जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इन्होंने मुकाबले के आखिरी ओवर में ऐसा अद्भुत नजारा दिखाया जिसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ गए। कोलकाता को मैं हुआ दिख रहा था क्योंकि कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन बनाने थे. गुजरात टाइटंस की तरफ से आखरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने बाएं हाथ के पेस बॉलर एस दयाल को सौंपी। उमेश यादव ने एस दयाल की पहली ही गेंद पर 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद रिंकु सिंह ने इन 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी।
40 रन बना डाले आखिरी 7 गेंदों पर:
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा के आउट होने पर रिंकू सिंह क्रीज पर उतरे थे. रिंकू जिनकी उम्र 25 साल है -उन्होंने अपनी पारी की काफी धीमी शुरुआत की और पहले 14 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए। लेकिन यह बात चौंकाने वाली है कि रिंकू ने जो आखिरी 7 गेंदें खेली उसमें उन्होंने 40 रन बनाए। इन सभी बातों को देखते हुए कुल 48 रन रिंकू ने 21 गेंदों पर सामना करते हुए बनाए जिसमें 6 छक्के और एक चौका था। रिंकू ने जब से आईपीएल खेला तब से यह अक्सर उनके करियर का बेस्ट स्कोर रहा ।
आखरी ओवर में इतने रन बनाकर मुकाबला जीतना आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जेंट्स ने आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 23 रन बना लिए थे। इसके बाद आईपीएल में रिंकू ने ऐसी धुआंधार पारी खेली जिससे रिंकू आईपीएल के सुपरस्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रिंकू की कहानी सभी युवाओं को पढ़नी और देखनी चाहिए।
रिंकू सिंह की पिटाई क्यों होती थी?
जन्म: रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था।
रिंकू अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। रिंकू के पिता बहुत गरीब थे जिससे वह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू को क्रिकेट खेलने का बचपन से ही शौक था। लेकिन रिंकू के पिता नहीं चाहते थे कि क्रिकेट खेलकर उनका बेटा समय बर्बाद करें इसी वजह से रिंकू की कई बार जमकर पिटाई भी हो जाती थी।
रिंकू ने झाड़ू पोछा लगाने की नौकरी भी की:
रिंकू पढ़ने लिखने में कमजोर था जिसके कारण उन्हें कोचिंग सेंटर में झाड़ू पहुंचा लगाने की नौकरी मिली। रिंकू का इस काम में बिल्कुल मन नहीं लगता था। रिंकू ने इस नौकरी को कुछ दिनों में ही अलविदा कह दिया।