PM Kishan Yojana: क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी दोनों को मिलेंगे ₹6000 जानिए क्या है हकीकत?

PM Kishan Yojana 14 kist kab ayegi:

इस योजना के अनुसार हर साल किसानों के खातों में ₹6000 की राशि भेजी जाती है.₹6000 की राशि  साल भर में 3 किस्तों में किसानों को भेजी जाती है। इस योजना की अभी तक 13  किस्ते भेजी जा चुकी है. किसानों को 14 किस्त का इंतजार है.

PM Kishan Yojana update:

केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रहे हैं। मोदी की इन सभी योजना में से महत्व योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इस योजना के द्वारा किसानों के खातों में साल भर में ₹6000 की राशि भेजी जाती है।  अभी तक इस योजना की 13 किस्ते भेजी जा चुकी हैं। किसानों को  14 किस्त का इंतजार है.

2-2 हजार रु तीन किस्तों में मिलते हैं:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा सरकार किसानों को साल में 2 -2 हजार की 3 किस्ते देती है. इस योजना की राशि 4 महीने के अंतर्गत किसानों के खाते में भेज दी जाती है लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ उठा सकते हैं इसके बारे में सरकार पहले भी साफ-साफ बता चुकी है कि एक साथ दो लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

केवल 1 लोग ही लाभ ले सकते हैं:

केंद्र सरकार के नियम के अनुसार इस योजना में केवल एक किसान परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति लाभ उठा सकता है इस योजना के अंतर्गत एक किसान अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम या खुद का नाम दर्ज  करवा सकता है।  यही वजह है कि इस योजना में 2 लोग एक साथ लाभ नहीं उठा सकते इस तरह की अफवाहों से आप दूर रहें और इन पर यकीन ना करें। 

योजना का लाभ कैसे लें:

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को भूमि रिकॉर्ड को सत्यापित करना होगा इसके बाद किसानों को ईकेवाईसी को ऑनलाइन पूरा करना होगा। जब आप यह सब पूरा कार्य कर लेते हैं तब किसानों को पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना का लाभ लेने से पहले आप इन चीजों की जांच करने जैसे आपके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड नंबर की जानकारी सही भरी हो। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने